बेगूसराय | 19 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जनता से सीधा संवाद, समस्याओं पर त्वरित पहल: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सात निश्चय–3’ के अंतर्गत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ कार्यक्रम के तहत बेगूसराय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर यह कार्यक्रम 19 जनवरी 2026 को सदर प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय में संपन्न हुआ।
अंचल व प्रखंड कार्यालय में अलग-अलग सुनवाई: अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान सहायक समाहर्ता अजय यादव ने आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान कुल 23 लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिन्हें गंभीरता से सुना गया। वहीं, सदर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि शंकर कुमार ने जनता की समस्याओं पर सुनवाई की, जहां 19 आवेदन प्राप्त हुए।
समयबद्ध समाधान का आश्वासन: प्रशासन द्वारा सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर उनके दैनिक जीवन को सरल बनाना है।





Total views : 68995










