बेगूसराय | 17 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जदयू नेता सह मटिहानी के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह द्वारा स्टेशन रोड क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। लगातार पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए यह कार्यक्रम गरीब और असहाय लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ।

सामाजिक सहयोग से सफल हुआ आयोजन: इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सारिका भास्कर द्वारा किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार सिंह और सारिका भास्कर ने संयुक्त रूप से लगभग 100 जरूरतमंद महिला-पुरुषों के बीच कंबल वितरित किए। आयोजन स्टेशन रोड स्थित सारिका भास्कर के आवास के समीप किया गया।
समाज को आगे आने की जरूरत : राजकुमार सिंह: इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि समाज एवं परिवार स्तर पर गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि शीतलहरी के इस दौर में ऐसे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं और सामाजिक कार्यों में हरसंभव सहयोग दिया जाता रहेगा।
निराश कोई नहीं लौटता : सारिका भास्कर: लगातार सामाजिक सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली सारिका भास्कर ने कहा कि पूर्व विधायक राजकुमार सिंह हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। जब-जब सामाजिक कार्यों के लिए उनसे सहयोग मांगा गया, हर बार सकारात्मक समर्थन मिला। उनके द्वार से कोई भी निराश होकर नहीं लौटा।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद: कार्यक्रम को सफल बनाने में सारिका भास्कर के पति भूषण भास्कर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कार्यक्रम का संचालन किया। मौके पर कैलाश प्रसाद, सेशन कोर्ट के अधिवक्ता सुभाष कुमार सिंहा, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंहा के आलवे अलख कु. सिंहा, समीर शेखर, रंजीत सिंहा, राज कुमार नवाब, संजीव सिंहा, बिजेंद्र कुमार, संदीप कुमार, ,रवींद्र मनोहर तथा भाजपा नगर उपाध्यक्ष आलोक रंजन सिंहा, चंदन कुमार, अर्चना सिंहा, प्रीति कुमारी, रजनी कुमारी, सारिका “सचिन” व अन्य उपस्थित थी।
लाभुकों ने जताया आभार: शीतलहरी की मार झेल रहे महिला-पुरुष लाभुकों ने कंबल पाकर आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और इस मानवीय पहल की प्रशंसा की।






Total views : 68940










