बेगूसराय | 15 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग के दूसरे दिन जिले के चार अलग-अलग मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। आज के मैचों में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब, तेघड़ा क्रिकेट क्लब, मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब और नौला क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की।
गांधी स्टेडियम में मटिहानी की रोमांचक जीत: गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब को रोमांचक संघर्ष में 6 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मटिहानी की टीम 30 ओवर में 233 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से पीयूष राज ने शानदार 90 रन और सनोज ने 46 रन की अहम पारी खेली। वहीं साहेबपुर कमाल की ओर से गेंदबाजी में सूरज ने 4 विकेट और अंकित ने 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए साहेबपुर कमाल की टीम 30 ओवर में 227 रन ही बना सकी। टीम के लिए मनीष ने 69 रन और अंकित ने 51 रन की उम्दा पारी खेली।मटिहानी की ओर से गेंदबाजी में गुलशन और पीयूष ने 3-3 विकेट लिए।
पीयूष राज बने मैन ऑफ द मैच: इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, वरिष्ठ क्रिकेटर कन्हैया कुमार एवं निराला कुमार ने संयुक्त रूप से पीयूष राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
अन्य मैदानों के परिणाम: आरकेसी मैदान: 👉 नौला क्रिकेट क्लब ने बीहट क्रिकेट क्लब को 4 रन से हराया 👉 ग्रीन पार्क मैदान: बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब ने बखरी क्रिकेट क्लब को 5 रन से पराजित किया 👉 हर्ल मैदान: तेघड़ा क्रिकेट क्लब ने दिनकर क्रिकेट क्लब को 158 रन के विशाल अंतर से शिकस्त दी।
16 जनवरी को भी होगा मुकाबले: जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि 16 जनवरी 2026 को भी जिले के चारों मैदानों पर अंडर-19 क्रिकेट लीग के मुकाबले जारी रहेंगे।







Total views : 75876