बेगूसराय | 9 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 67वें प्रांतीय अधिवेशन के समापन के उपरांत प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अधिवेशन में लिए गए निर्णयों एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए हैं, जिन पर आगामी एक वर्ष तक संगठन द्वारा योजनाबद्ध कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
वर्ष भर राष्ट्रीय व क्षेत्रीय नायकों पर आधारित कार्यक्रम: प्रदेश मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी परिषद वर्ष भर विभिन्न राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय नायकों के नाम पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके साथ ही दो विशेष भाषण सत्र एवं खुले अधिवेशन के माध्यम से समसामयिक विषयों को समाज के सामने रखा गया।
स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा पखवाड़ा: स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर संपूर्ण बिहार में युवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान सभी जिलों में छात्रावास सर्वेक्षण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े कार्यक्रम एवं जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे।
बेगूसराय में 7 दिनों तक विविध आयोजन: बेगूसराय जिले में युवा पखवाड़ा के अंतर्गत सात दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर मंत्री अजीत कुमार एवं नगर सह मंत्री प्रहलाद कुमार ने बताया कि रक्तदान, स्वास्थ्य जांच और छात्र-छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान इस कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा होंगे।
“देश के लिए जीने वाले युवाओं की जरूरत”: प्रांत एसएफडी संयोजक आशीष शांडिल एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्की गौतम ने कहा कि आज देश को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित हों। इसी उद्देश्य से विद्यार्थी परिषद सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। छात्राओं के लिए भी मेगा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित: इस अवसर पर छात्रा प्रमुख शिवानी गौतम, नगर सह मंत्री सूरज कुमार, सिद्धार्थ, सोशल मीडिया संयोजक मनीष कुमार, जीडी कॉलेज अध्यक्ष अभिषेक कुमार, को-ऑपरेटिव कॉलेज अध्यक्ष अभिषेक कुमार, नगर सह मंत्री सिद्धार्थ कुमार सहित आलोक, प्रेम, अभिषेक अंशु, उज्ज्वल, हरिओम, सौरभ सिंटू, कौशिक, रामानुज एवं अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
👉 नेशनल पॉजिटिव न्यूज़: समाज और युवाओं से जुड़ी सकारात्मक खबरों के लिए जुड़े रहें…





Total views : 68998










