बेगूसराय |17 दिसंबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय स्थित राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय सह चिकित्सालय में आगामी 10 एवं 11 जनवरी 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय आयुर्वेद सेमिनार एवं एलुमिनाई मीट ‘आयुर्कोन 2026’ का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार की औपचारिक शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने सम्मेलन के निबंधन फॉर्म और ब्रोशर का विमोचन कर की।
आयोजन समिति ने जारी किया ब्रोशर: इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. लाल कौशल कुमार, आयोजक सचिव डॉ. दिलीप कुमार वर्मा एवं कोषाध्यक्ष डॉ. रामसागर दास के साथ डॉ. विजेंद्र कुमार, डॉ. जी.पी. शुक्ला, डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अमलेश कुमार सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के विद्वान लेंगे सेमिनार में भाग: संरक्षक डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी, अध्यक्ष डॉ. लाल कौशल कुमार एवं सचिव डॉ. दिलीप कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि ‘आयुर्कोन 2026’ में देश के नामी-गिरामी आयुर्वेद विशेषज्ञ भाग लेंगे। इनमें डॉ. सी.बी. झा, डॉ. बी.के. द्विवेदी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के डॉ. एस.जे. गुप्ता, डॉ. अनुराधा राय, तथा चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान, दिल्ली की डॉ. पूजा सभरवाल और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल हैं।
वैज्ञानिक सत्र और विशेषज्ञ व्याख्यान होंगे आकर्षण: दो दिन तक चलने वाले इस सेमिनार में लगभग 200 आयुर्वेद चिकित्सकों के भाग लेने की संभावना है। वैज्ञानिक सत्रों का संचालन डॉ. मुन्ना कुमार एवं उनकी टीम द्वारा किया जाएगा, जिसमें आयुर्वेद के आधुनिक अनुसंधान और चिकित्सकीय अनुभवों पर विस्तार से चर्चा होगी।
आयोजन समिति और सलाहकार मंडल: इस आयोजन के मुख्य सलाहकार के रूप में पूर्व प्राचार्य डॉ. उमाशंकर चतुर्वेदी, डॉ. जी.पी. शुक्ला, डॉ. ओम प्रकाश सिंह, डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, डॉ. अखिलेश जायसवाल एवं डॉ. शशिकांत चतुर्वेदी शामिल हैं। आयोजन समिति की सह-अध्यक्ष डॉ. किश्वर सुल्ताना हैं, जबकि सह-आयोजक सचिव के रूप में डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. राम नंदन साहनी, डॉ. राजीव कुमार शर्मा सहित कई चिकित्सक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
तैयारियां अंतिम चरण में: आयोजक सचिव डॉ. दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि सम्मेलन को लेकर महाविद्यालय परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।






Total views : 68940










