बेगूसराय, 06 दिसंबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर जी.डी कॉलेज, बेगूसराय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं सेहत केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में जयमंगला वाहिनी परिवार द्वारा साइबर अपराध और सूखे नशे के बढ़ते खतरे पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।
डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों पर विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी: सेहत केंद्र की नोडल अधिकारी एवं NSS यूनिट-1 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सहर अफरोज ने छात्रों को साइबर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि—किसी भी अनजान लिंक, ईमेल या मैसेज पर क्लिक न करें। OTP, ATM PIN, बैंक विवरण व आधार जानकारी किसी भी स्थिति में साझा न करें। सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफ़ाइल और ऑनलाइन ऑफर्स से सावधान रहें। उन्होंने युवाओं से डिजिटल सुरक्षा अपनाने की अपील की।
सूखे नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर दी गई चेतावनी: सेहत केंद्र के पियर एडुकेटर सुमित कुमार और अजित कुमार ने सूखे नशे—पाउडर, चरस, गांजा, ड्रग्स, नशीले इंजेक्शन और सिंथेटिक पदार्थ—के खतरों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे की लत युवा पीढ़ी को तेजी से बर्बादी की ओर धकेल रही है, जिससे—मानसिक तनाव, आक्रामकता, गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ, सामाजिक व पारिवारिक जीवन का टूटना, जैसी स्थितियाँ उत्पन्न होती हैं।
साइबर ठगी के मामलों से निपटने को लेकर दी गई सलाह: NSS यूनिट-2 के कार्यक्रम पदाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि ऑनलाइन धोखाधड़ी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि—“यदि किसी युवा के साथ साइबर ठगी होती है, तो तुरंत cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।”
युवाओं की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण: जयमंगला वाहिनी परिवार के प्रतिनिधि कुणाल भारद्वाज ने युवाओं की समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा—“युवा जागरूक होंगे तभी समाज सुरक्षित होगा। साइबर अपराध और नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयास जरूरी है।” जयमंगला वाहिनी परिवार के जिलाध्यक्ष महेश वत्स ने समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की और प्रतिभागियों से सक्रिय भूमिका निभाने का अनुरोध किया। प्रश्न-उत्तर सत्र में छात्रों के कई सवालों के व्यावहारिक समाधान भी बताए गए।
कार्यक्रम संचालन एवं उपस्थिति : मंच संचालन: पियर एडुकेटर सुमित कुमार, धन्यवाद ज्ञापन: जिलाध्यक्ष महेश वत्स, कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व—डॉ. मसूर हैदरी, अवनीश सिंह, महेश वत्स, कुणाल भारद्वाज, अजित कुमार, सुमित कुमार, फलक, प्रिंस केसरी, बिक्रम राठौर, अभिनव, शाहनाज, यासमीन, उज्ज्वल, लक्की, शिवानी, प्रियांशु, अभिषेक कुमार, आशीष सत्यम, निखिल, ऋतिक, नीतीश कुमार, फरहत सुल्ताना, राबिया खानम, प्रेम सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।







Total views : 75820