बेगूसराय। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़। 06 दिसंबर 2025
जिले के कला, संस्कृति और युवा प्रतिभाओं को एक मंच देने वाले जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 का प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी, कन्कौल में भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिनों तक चलने वाला यह उत्सव बेगूसराय की रचनात्मक ऊर्जा, लोक संस्कृति और नई पीढ़ी के उत्साह का शानदार संगम प्रस्तुत करेगा।

उद्घाटन समारोह में हुई गरिमामयी उपस्थिति : कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण अधिकारी शकील आलम, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी नेहा कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार तथा जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी शामिल हुए। उद्घाटन के बाद अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं पौधा भेंट कर किया गया।

युवा प्रतिभाओं का उमड़ा उत्साह : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर आयोजित इस युवा उत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और संस्थानों के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ईशा एवं उनकी टीम द्वारा गणेश वंदना और स्वागत गीत से हुई जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया।

अतिथियों ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह : अपर समाहर्ता शकील अहमद ने युवाओं को ऐसे आयोजनों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा—“कला और संस्कृति मनुष्य के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। बेगूसराय की युवा प्रतिभाएं राज्य स्तरीय मंच पर भी चमकेंगी।” डीईओ मनोज कुमार ने युवाओं की सृजनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच जिला से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभा पहुँचाने का माध्यम है।डीपीआरओ नेहा कुमारी ने कहा कि बेगूसराय की युवा पीढ़ी अपनी प्रतिभा से जिले का नाम हर स्तर पर रोशन करने में सक्षम है। जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार ने कहा कि “युवा महोत्सव युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देता है।” जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी ने बेगूसराय की कला-परंपरा, दिनकर की विरासत और लोक संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह उत्सव दूरदराज के युवाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देता है।
प्रतियोगिताओं में दिखा प्रतिभाओं का दम : तीन दिवसीय महोत्सव में विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। आज की प्रमुख प्रस्तुतियाँ—🎤 शास्त्रीय एकल गायन : रोशनी कुमारी, रेशम कुमारी, हर्षित कुमार, सुनील कुमार, प्रभात कुमार, ध्रुव राज, आर्यन राज, रूपा कुमारी, तनुजा प्रवीण, ज्योति कुमारी और नकुल कुमार। निर्णायक: डॉ. मनोहर गोपाल, अरविंद पाठक, कविता कुमारी 🎶 एकल लोक गायन : रुचि कुमारी, भावेश कुमार, महिमा कुमारी, सिद्धार्थ नंदन, प्रीति कुमारी, प्रिया कुमारी🥁 एकल वादन (तबला): शिवम कुमार, अमन कुमार, अतुल कुमार, आयुष राज, अभिनव कुमार, गौतम कुमार निर्णायक: दिनेश पाल, अशोक कुमार पासवान 🎨 मूर्ति कला प्रतियोगिता : अनु कुमारी, नीतीश कुमार, आशीष रंजन, भोला कुमार, सन्नी आनंद🖌️ चित्रकला प्रतियोगिता : जिज्ञासा, आशिकी, अमरदीप, अर्णव, अंजली, आराध्या, मुस्कान, अंशु कुमार, निर्णायक: मनीष कौशिक, इंद्र मोहन प्रसाद
कार्यक्रम संचालन में शिक्षक गौरव कुमार पाठक, संगीत शिक्षक रूपेश कुमार, तथा सुंदरम गांधी और मनोज कुमार का योगदान सराहनीय रहा।
समापन सोमवार को: सफल प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार : सोमवार को कार्यक्रम का समापन होगा और सभी विधाओं के चयनित प्रतिभागियों को पारितोषिक दिया जाएगा। सफल प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिलेगा।






Total views : 68985










