नेशनल पॉजिटिव न्यूज़। 27 नवंबर 2025| बेगूसराय
बेगूसराय। 27 नवंबर 2025 को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, बेगूसराय में 53वीं जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025-26 के सफल आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने की।

5 दिसंबर को सुबह 9 बजे से होगा आयोजन: बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन ऐतिहासिक बीपी इंटर स्कूल, बेगूसराय में किया जाएगा। प्रदर्शनी की तिथि 5 दिसंबर 2025, पूर्वाह्न 9 बजे निर्धारित की गई है।
“जिले के बच्चे वैज्ञानिक गतिविधियों में आगे हैं” — डीईओ : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीईओ मनोज कुमार ने कहा कि बच्चों का वैज्ञानिक गतिविधियों में रूझान बेगूसराय जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह अपेक्षा जताई कि इस वर्ष भी जिले के छात्र राष्ट्रीय स्तर तक अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

“बेगूसराय हमेशा विज्ञान गतिविधियों में शीर्ष पर रहा” — शिक्षक संघ : बैठक में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि बेगूसराय जिला हमेशा वैज्ञानिक गतिविधियों में अग्रणी रहा है और इस वर्ष का आयोजन ऐतिहासिक बनाने का लक्ष्य है। वहीं जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमानंद चौधरी ने आश्वासन दिया कि सभी शिक्षक और पदाधिकारी प्रदर्शनी को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग देंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तृत रूप में प्रस्तुत: जिला समन्वयक हर्षवर्धन कुमार ने बताया कि अब जवाहरलाल नेहरू बाल विज्ञान प्रदर्शनी की जगह राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय प्रदर्शनी 5 दिसंबर तक निर्धारित है, उसी के अनुरूप जिला स्तरीय आयोजन की विस्तृत योजना तैयार की गई है।
निर्णायक मंडल का गठन: राज्य रिसोर्स पर्सन पुरुषोत्तम कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका पर अपने विचार रखे और राजेंद्र नारायण सिंह की अध्यक्षता में निर्णायक मंडल का गठन किया गया।
विद्यालयों से 2 दिसंबर तक जमा होगा अंशदान: निर्णय लिया गया कि सभी स्कूल अपने छात्र कोष से अंशदान की राशि 2 दिसंबर 2025 तक आयोजन स्थल पर जमा करेंगे, ताकि तैयारियों में सहयोग मिल सके। इसके लिए बीपी स्कूल के शिक्षक रजनीश कुमार को जिम्मेदारी दी गई।
आयोजन स्थल तैयार, प्राचार्या ने जताया उत्साह: बीपी इंटर स्कूल की प्राचार्या कामिनी कुमारी ने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी करना विद्यालय के लिए सौभाग्य है।
कई शिक्षकों व समन्वयकों की उपस्थिति: बैठक में अनुमंडल समन्वयक राजेश रंजन भारती, जेके स्कूल की विज्ञान शिक्षिका मोनी कुमारी, कॉलेजिएट स्कूल की प्राचार्या अनुराधा कुमारी, ज्ञान भारती के मंजेश कुमार, तथा राजापुर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।






Total views : 63161