दिल्ली / पटना। 6 अक्टूबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
दो चरणों में होंगे चुनाव: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की औपचारिक घोषणा कर दी है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर इस बार मतदान होगा, जिसमें से 38 सीटें अनुसूचित जाति (SC) और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं।

चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे —पहला चरण: 6 नवंबर (गुरुवार) को 121 सीटों पर मतदान। — दूसरा चरण: 11 नवंबर (मंगलवार) को 122 सीटों पर मतदान। वहीं, मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।
पहले चरण की अधिसूचना व कार्यक्रम : 👉अधिसूचना जारी: 10 अक्टूबर 2025 👉 नामांकन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025 👉नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी): 18 अक्टूबर 2025 👉नाम वापसी की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025 👉मतदान दिवस: 6 नवंबर 2025 (गुरुवार)
दूसरे चरण की अधिसूचना व कार्यक्रम : 👉 अधिसूचना जारी: 13 अक्टूबर 2025 👉 नामांकन की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025 👉 नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी): 21 अक्टूबर 2025 👉 नाम वापसी की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2025 👉 मतदान दिवस: 11 नवंबर 2025 (मंगलवार)
🧾 बिहार में मतदाता और पोलिंग आंकड़े: 👉 कुल मतदाता: 7,43,55,976, 👉 पुरुष मतदाता: 3.92 करोड़, 👉 महिला मतदाता: 3.51 करोड़, 👉 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाता: 14,01,150 👉 विकलांग (PwD) मतदाता: 7,20,709 👉 थर्ड जेंडर मतदाता: 1,725 👉 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाता: 4,03,985 👉 100 वर्ष पार करने वाले मतदाता: 1,400
🏫 पोलिंग स्टेशन और व्यवस्थाएँ : 👉 कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जो 2024 के लोकसभा चुनाव (77,462) से 13,250 अधिक हैं। 👉 11 क्षेत्रों के 250 बूथों तक घोड़े से पहुंचना होगा, जबकि 197 बूथों तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा लिया जाएगा। 👉 प्रत्येक केंद्र पर हेल्प डेस्क, रैंप, लाइटिंग, पेयजल और शौचालय की पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
👥 चुनावी तैयारियाँ और कर्मी : इस चुनाव में बड़ी संख्या में कार्मिक लगाए जाएंगे 👉 243 ऑब्जर्वर (Observers), 👉 90,000 बीएलओ (BLO), 👉 1.6 लाख बीएलए (BLA) 👉 4.5 लाख चुनाव अधिकारी व कर्मी 👉 2.5 लाख पुलिस अधिकारी, आंगनवाड़ी कर्मी सहित कुल 8.5 लाख कर्मी चुनावी ड्यूटी में रहेंगे।
☎️ हेल्पलाइन और सहायता : मतदाता किसी भी समय हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर जानकारी या सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
🔍 आयोग की विशेष पहल : इस बार आयोग ने पारदर्शिता और सुगमता बढ़ाने के लिए प्रत्येक बूथ पर वेबकास्टिंग, डिजिटल मॉनिटरिंग, और सुविधा-सम्पन्न मतदान केंद्रों की व्यवस्था सुनिश्चित की है।
नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ की विशेष रिपोर्ट लोकतंत्र के महापर्व के लिए बिहार पूरी तरह तैयार — आयोग ने किया विश्वास व्यक्त कि “शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव” संपन्न होंगे।





Total views : 68995










