बेगूसराय, 28 सितंबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
नवरात्रा के पावन अवसर पर पूरे शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल है। इसी क्रम में रविवार को माँ दुर्गा के छठी पूजा के दिन मुंगेरीगंज में चित्रांश महिला मंच और डांस बीट अकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया।
महिलाओं और युवतियों में दिखा खास उत्साह: दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में महिलाएँ और युवतियाँ डांडिया की थाप पर झूमती रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की स्तुति और दीप प्रज्वलन से किया गया, जिसमें आयोजक मंडल की महिला सदस्य और गणमान्य लोग शामिल हुए। इसके बाद डांस बीट अकेडमी के बच्चों ने माँ दुर्गा के भजन पर नृत्य प्रस्तुति दी।
शहर की जानी-मानी हस्तियाँ रहीं शामिल: डांडिया महोत्सव में शहर की कई प्रमुख हस्तियाँ मौजूद रहीं, जिनमें पूर्व मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेत्री अमिता भूषण, उपमेयर अनीता राय, सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक के डिप्टी चेयरमैन कमल सिंह, पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल, आर्यभट्ट के निदेशक अशोक कुमार सिंह अमर, समाजसेवी दिलीप सिन्हा, संगीतज्ञ किशोरी मिश्रा, शिक्षिका मीनाक्षी सिंह, चिकित्सक डॉ. आशीष सुमन और डॉ. रजनी वर्णवाल शामिल थे।
अतिथियों ने दी शुभकामनाएँ: इस अवसर पर पूर्व मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने माँ शक्ति से आशीर्वाद की कामना की, वहीं पूर्व विधायक अमिता भूषण ने स्वयं डांडिया में भाग लेकर कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ाते हैं। उपमेयर अनीता राय ने भी दुर्गा पूजा को मिल-जुलकर मनाने का संदेश दिया।
आयोजन समिति की सराहनीय भूमिका: कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम शेखर, समीर शेखर, किरण वर्मा, संजीत श्रीवास्तव, सारिका भास्कर, भास्कर सिन्हा, अमन वर्मा, प्रीति स्वराज, मीनाक्षी सिंह, रजनी सिन्हा, प्रीति सिन्हा, मोना सिन्हा, नीलू कुमारी, नीलू सिन्हा, सुमन कुमारी, शुभ्रा सिन्हा, अमोद सिन्हा, सुशील सिन्हा सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।







Total views : 75828