बेगूसराय, 16 सितंबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय शहर के होटल नीलकमल सभागार भवन में जनता दल की एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा में पार्टी के नेता एवं सांसद अभय कुशवाहा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक ललन यादव मौजूद रहे।

आर्थिक न्याय और तेजस्वी यादव की नीतियों पर जोर : बैठक को संबोधित करते हुए सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के उत्तराधिकारी और आर्थिक न्याय के महानायक तेजस्वी प्रसाद यादव अपने वादों को हमेशा पूरा करते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 17 महीनों के कार्यकाल में 5 लाख सरकारी नौकरियां देकर तेजस्वी यादव ने ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकारों को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, 65% आरक्षण को केंद्र सरकार ने षड्यंत्रपूर्वक रोकने का काम किया।
बिहार अधिकार यात्रा और आमसभा की तैयारी : सांसद कुशवाहा ने बताया कि तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार अधिकार यात्रा के तहत आम जनता से जुड़ रहे हैं और बेगूसराय जिले के तेघड़ा, बेगूसराय और साहेबपुर कमाल विधानसभा में आमसभा को संबोधित करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 सितंबर को जिले के प्रमुख चौकों एवं स्थानों पर नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
स्वागत स्थलों की सूची: स्वागत स्थलों में शामिल है – एनएच थर्मल चौक, बीहट चौक, जीरो माइल चौक, देवना चौक, सिंदाहा चौक, सुशील नगर, सिंघौल चौक, कपास्या चौक, सुभाष चौक, गांधी चौक, बाघी चौक, वीर कुंवर सिंह चौकजेल गेट, महम्मदपुर चौक, खातोपुर चौक, धबौली चौक, रमजानपुर चौक, मस्ती फतेहपुर चौक, इनयार डाला, पोखरिया, बड़ी बलिया, लखमीनिया स्टेशन चौक, सनहा ढाला, साहेबपुर कमाल ब्लॉक चौक
कार्यकर्ताओं और नेताओं की भारी मौजूदगी: बैठक में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख उपस्थितियों में विधायक डॉ. ललन यादव, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह बोगो, महानगर अध्यक्ष शिवजी महतो, प्रधान महासचिव अभिराम सिंह, जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, युवा अध्यक्ष फैज़ू रहमान, महिला राजद जिला अध्यक्ष रीना जायसवाल, डॉ. सद्दाम हुसैन, जिला प्रधान महासचिव रामसखा महतो, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सुमन, मदन रजक, सुधीर कुमार सिंह, डॉ. कपिलदेव राय, विशुदेव सहनी, मीडिया प्रभारी बलबंत कुमार, किसान सेल जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार सिंह उर्फ पिंटू, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुमन पासवान, श्रमिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामानंद प्रसाद, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बूटन शाह, अनुसूचित प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शिवनारायण राम, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, महानगर जिला उपाध्यक्ष महावीर यादव, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, मो. जब्बार, गंगाराम महतो, मदन चौधरी, सहजानंद यादव, मो. जियाउर रहमान, मनोज यादव, सुरेन्द्र राम, पूनम रजक, ब्यूटी सिंह, सावित्री कुशवाहा, प्रभु यादव, सुरेंद्र यादव, मो. नौशाद, राम विनोद यादव, कमल किशोर यादव, भरत यादव, किशोर कुणाल, अमरजीत कुमार पप्पू, पशुपति पासवान, अरविंद सिंह, संतोष कुमार, गौतम यादव, सारीव रहमान, मो. आदिल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।
👉 बेगूसराय जिले में 18 सितंबर को तेजस्वी यादव के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।





Total views : 68974










