खेलो इंडिया युथ गेम्स 2025 में झारखण्ड ने तमिलनाडु को 1 पेनल्टी गोल से हराया।
बेगूसराय। 13 मई, 2025 खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 नेशनल फुटबॉल में यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा में ग्रुप A महिला वर्ग में झारखंड और तमिलनाडु के बीच फाइनल खेला गया। जिसमें झारखण्ड की टीम ने इस मैच को जीत कर खेलो इंडिया गेम्स की चैंपियन बनी। पेनल्टी गोल से झारखण्ड की जीत सुनिश्चित हुई। शुरू से ही दोनों टीम गोल के लिए एक दूसरे से जूझती रही। दोनों टीम के बीच कांटे की टक्कर रही। दोनों टीम पूरे मैच में कोई गोल नहीं कर पाई। दोनों ही टीम बराबरी का खेल खेला। तब मैच का परिणाम पेनल्टी गोल से किया गया।

झारखंड की ओर से 6 पेनल्टी गोल किए गए। एलिजाबेद इक्का, रिया, अलका, रीना, ममता और कप्तान शिवानी ने अपनी टीम के लिए 1-1 पेनल्टी गोल किया। जबकि तमिलनाडु 5 पेनल्टी गोल ही कर सकी। माधरवा, कप्तान मोनिशा, किसका, काव्या और अंविता ने अपनी टीम के लिए 1-1 पेनल्टी गोल किया।इस तरह झारखण्ड 1 पेनल्टी गोल से इस फ़ाइनल मुकाबला को जीत लिया।दोनों ही टीम ने दर्शकों का दिल जीता। और अपने शानदार खेल से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।खेलो इडिया यूथ गेम्स 2025 का प्रतीक गजसिंहभा लोगों के आकर्षण का केंद् रहा। दर्शकों के बीच जाकर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करता रहा। दर्शक उसके साथ सेल्फी लेते दिखे।

यमुना भगत स्टेडियम में खेल पदाधिकारी बेगूसराय ऐश्वर्य कश्यपअनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार व अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिला कर उनका हौसला बढ़ाया। जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला, विधायक मटिहानी राज कुमार सिंह, महापौर नगर निगम पिंकी देवी, उप विकास आयुक्त बेगूसराय, अपर समाहर्ता बेगूसराय, अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय, अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय एवं जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी की उपस्थिति में विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार और मेडल प्रदान किया गया।






Total views : 68940










