बेगूसराय। 29 अप्रैल 2025
29 अप्रैल को सर्किट हाउस में जनता दल (यू) की एक विशेष संगठनात्मक बैठक आयोजित क़ी गई। जिसकी अध्यक्षता और संचालन पार्टी के महानगर अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य महानगर क्षेत्र के बूथ स्तरीय संगठन की समीक्षा करना था। साथ ही वर्तमान चुनौतियों का आकलन करना तथा आगामी विधानसभा चुनाव व संगठनात्मक गतिविधियों के लिए सुदृढ़ रणनीति तैयार करना था।मौके पर संगठन के प्रदेश महासचिव शिक्षा प्रकोष्ठ कुन्दन कुमार सिन्हा उर्फ पिंटू ने जिला संगठन प्रभारी शिवनंदन सिंह को गमछा और कलम देकर स्वागत किया।बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष सह वर्तमान दरभंगा संगठन प्रभारी भूमि पाल राय बूथ अवलोकन के बारे में बताया। बेगूसराय विधानसभा प्रभारी अरुण कुमार सहनी तथा मटिहानी विधानसभा प्रभारी परशुराम पारस ने भी बूथ समीक्षा पर अपना विचार व्यक्त किया।श्री शिवनंदन सिंह ने सभी प्रभारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर समर्पित कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जाए तथा नियमित बैठक और संवाद सुनिश्चित किया जाए।बैठक में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पुराने और सक्रिय नेता नित्यानंद सिंह ने जनता दल (यू ) में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीति, सिद्धांत, और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें पुनः इस संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।श्री सिंह ने कहा कि, हमारा लक्ष्य है कि पार्टी की इन नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जाए और हर नागरिक को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में प्रत्येक बूथ पर जन संवाद कार्यक्रम, संगठन विस्तार शिविर, और युवा संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ताकि युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों को पार्टी से जोड़ा जा सके।इस बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जिबू, वार्ड पार्षद गौरव राणा, सेक्टर अध्यक्ष फुलेना राय, उपाध्यक्ष अजय पासवान, युवा अध्यक्ष राजकुमार साह, गणेश चंद्रवंशी, त्रिलोकी सिंह,अरुण तांती, राहुल कुमार, बंगाली पासवान, पूनम देवी, सलमा खातून, रीना देवी, घनश्याम महतो, अरुण तांती, चंद्रशेखर महतो, रोहित रजक, बबलू पासवान, सुमित प्रधान आदि लोगों अपने अपने विचारों को रखा।





Total views : 68974










