
बेगूसराय। 26 अप्रैल 2025
बेगूसराय शहर के एक निजी होटल में राजद जिला निर्वाचन पदाधिकारी पूर्व विधायक लाल बाबूराम की अध्यक्षता में एवं जिला सहायक निर्वाचन पदाधिकारी नरेश यादव के संचालन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पार्टी के विधानसभा संगठन प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष ने सदस्यता अभियान पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विधानसभा और प्रखंड में सदस्यता अभियान की जानकारी सभा के समक्ष रखी। कार्यक्रम के अध्यक्ष लालबाबू राम ने जिले के सभी बूथों पर सदस्यता अभियान पूर्ण होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी उपस्थित पार्टी के पदाधिकारी को बधाई दी। सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनरेश यादव ने कहा संगठन का चुनाव निर्धारित तिथियों पर होगा। सदस्यता अभियान में जिन साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। राज्य कार्यालय के द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कार्यकर्ताओं का बल पर पार्टी के विधायक और सांसद बनते हैं। पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के रीड है। मटिहानी संगठन प्रभारी त्रिभुवन कुमार सिंह उर्फ पिंटू, बखरी विधानसभा संगठन प्रभारी हरे राम महतो, बछवारा विधानसभा संगठन प्रभारी मनोज कुमार यादव, बेगूसराय संगठन प्रभारी बूटन साह, जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, जिला उपाध्यक्ष मदन रजक सहित मटिहानी प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुमन पासवान, तेघरा प्रखंड प्रभारी प्रभु यादव, बरौनी प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, बछवारा प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव बेगूसराय प्रखंड अध्यक्ष सहजानंद यादव, पवन पोद्दार, बमबम कुमार सिंह, मो. सनोवर अली, मो. गुड्डू खान, ऋषि कुमार व अन्य सदस्य उपस्थित थे।