यज्ञ 6 फ़रवरी से 27 फ़रवरी तक चलेगा।
1 फ़रवरी को विशाल शोभा यात्रा जबकि 5 फ़रवरी को कलश यात्रा निकाली जायेगी।
नेपाल। 15 जनवरी 2025
आनेवाली पीड़ियों में अपने धर्म संस्कृति प्रति चेतनशील बनाना, अपने संस्कारों, रीति रिवाजों का संरक्षण करना, साथ ही विश्व शान्ति और समाज के हर व्यक्ति के कल्याण के लिए नेपाल के विश्रामपुर, इटीयाही, बारा, नेशनल मेडिकल कॉलेज के दक्षिण में श्री श्री 1008 श्री महाशिवरात्री महामहोत्सव महायज्ञ, शिवशक्ति कोटि होम यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह यज्ञ 6 फ़रवरी गुरुवार 2025 से शुरू होकर 27 फ़रवरी 2025 तक चलेगा। इसको लेकर 1 फ़रवरी शनिवार के दिन एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जायेगी। जबकि 5 फ़रवरी बुधवार को कलश यात्रा निकाली जायेगी। और 6 फ़रवरी से महायज्ञ शुरू हो जाएगा। महायज्ञ का आयोजन श्री श्री 1008 श्री शिवशक्ति कोटिहोम महायज्ञ मुल समिति एवम समस्त इटियाहि गावंवासी द्वारा किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष डोमाइ साह सोनार, राजाबाबु गुप्ता और सचिव कपिलदेव सोनार ने बताया की इस महायज्ञ में यज्ञ, होम, पूजा पाठ के अलावा कई आकर्षक़ कार्यक्रम भी होंगे। इस आयोजन में 1011 देवी देवता प्रतिमा बनायी जा रही है। 15 फ़ीट की एक इलेकट्रिक मूर्तियां बनायीं जा रही है। इसके अलावा 21 दिन रात वृंदावन की रामलीला और रासलीला का आयोजन होगा, बारह ज्योतिलिङ्ग बनाये जाएंगे, टावर झूला, नाव झूला, मारुती सर्कस, ड्रैगन झूला, डांसिंग झूला सहित 21 प्रकार के झुला लगाए जाएंगे। साथ ही कई महात्मा द्वारा प्रवचन भी दिया जाएंगे। इस महायज्ञ को लेकर बारा जिल्ला बिश्रामपुर, इटियाहि में राष्ट्रीय बजरंग दल को अध्यक्ष विवेक सनातन बाबा सहित अन्य सदस्यों द्वारा महायज्ञ स्थल की तैयारी का निरीक्षण किया गया। सभी ने इस महायज्ञ को सफल बनाने के लिए अपना तन, मन और धन से सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।