रंग-बिरंगी रंगोलियों से सजा विद्यालय परिसर, शिक्षकों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह
बेगूसराय। 6नवंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ आर.के.सी. +2 विद्यालय में रंगोली उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगों, आकर्षक डिजाइनों और अपनी कलात्मक कल्पनाओं के माध्यम से एक से बढ़कर एक सुंदर एवं मनमोहक रंगोलियां बनाईं। रंग-बिरंगी रंगोलियों से विद्यालय परिसर आकर्षण का केंद्र बन गया। कार्यक्रम का मुख्य मार्गदर्शन विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका वीणा कुमारी ने किया। वहीं, मंच संचालन की जिम्मेदारी श्याम कुमार सुमन ने निभाई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में संगीत शिक्षक अमृता भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा सीता कुमारी, शिखा कुमारी, आरती कुमारी, गुड़िया कुमारी, चंदन जायसवाल, मनीषा कुमारी, अनुपम कुमारी, शालिनी सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम के समापन पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस तरह के रचनात्मक आयोजन विद्यार्थियों में कलात्मक अभिरुचि, आत्मविश्वास और आपसी सहयोग की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।





Total views : 115434