बेगूसराय। 31 अक्टूबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जीडी कॉलेज, बेगूसराय के नवनियुक्त प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह के स्वागत में छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. अवधेश कुमार सिंह को जीडी कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने की अधिसूचना जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं और संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में आतिशबाजी की और सैकड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच लड्डू बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह को अंगवस्त्र ओढ़ाकर, फूलों की माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
NSUI कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. अवधेश कुमार सिंह छात्र हितों के प्रति संवेदनशील रहे हैं। वे हमेशा विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते और उनके समाधान के लिए पहल करते रहे हैं। उनके नेतृत्व में जीडी कॉलेज में शैक्षणिक माहौल बेहतर होने, कॉलेज के विकास को गति मिलने और छात्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर NSUI नेता निशांत सिंह सहित मुरारी, आदित्य मुरारी, गोपाल चौधरी, राहुल कुमार, प्रिंस कुमार एवं नीतीश कुमार समेत संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, NSUI सचिव पवन कुमार ने मोबाइल फोन के माध्यम से नवनियुक्त प्रभारी प्रधानाचार्य को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के विकास और छात्र हितों से जुड़े कार्यों में नए प्रभारी प्रधानाचार्य को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।






Total views : 114120