बेगूसराय, 31 अक्टूबर 2026।नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
CBRKC फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। समारोह में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस विचार मंच के जिलाध्यक्ष राम पदार्थ यादव ने की। समारोह की शुरुआत इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता और गरीबों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वहीं, सरदार पटेल ने देशी रियासतों के एकीकरण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। दोनों नेताओं का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।






Total views : 114121