बेगूसराय, 31 अक्टूबर 2026 ।नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
भाकपा माले लिबरेशन के वरिष्ठ नेता एवं पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर बेगूसराय स्थित पार्टी कार्यालय कमलेश्वरी भवन में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पार्टी का झंडा झुका दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य 1974 में पुनर्गठित भाकपा माले लिबरेशन के निर्माण से जुड़े प्रमुख नेताओं में थे। उन्होंने दमन, संघर्ष और राजनीतिक उतार-चढ़ाव के विभिन्न दौर में पार्टी का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जब पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर सांप्रदायिक फासीवाद और वोट चोरी के खिलाफ संघर्ष कर रही है, ऐसे दौर में कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य का निधन न केवल भाकपा माले, बल्कि संपूर्ण वामपंथी एवं लोकतांत्रिक आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षतिमौके पर चंद्रदेव वर्मा, बैजू सिंह, जसम के राज्य सचिव दीपक सिन्हा, अजय कुमार, नूरूल इस्लाम जिम्मी, अधिवक्ता पंकज सिन्हा, जसम के जिलाध्यक्ष विजय सिन्हा, देवेंद्र कुंवर, ई-रिक्शा संघ (ऐक्टू) के सचिव कन्हैयालाल साह, सर्वेंद्र राय एवं गजेंद्र पंडित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं, पार्टी के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने दूरभाष पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य का निधन वाम आंदोलन के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि उनके विचारों और संघर्ष के रास्ते पर चलते हुए आंदोलन को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।







Total views : 114132