बेगूसराय। 06 अक्टूबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 का मंगलवार को बीपी इंटर स्कूल में समापन हुआ। अंतिम चरण में अंडर-19 बालक क्रिकेट का चयन ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकास का माध्यम बताया। चयनित खिलाड़ियों में से जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम बनाई जाएगी, जो प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बेगूसराय का प्रतिनिधित्व करेगी।
ट्रायल में बल्लेबाजों के रूप में युग, ऋषि, प्रियांशु, कन्हैया, सौरव, राजा, बसंत, सचिन, रोहन, जयंत प्रकाश, तेजस्वी और नवनीत तथा गेंदबाजों में फैजन, आदित्य राज, देवराज, शिवम, मो. सोनू, अजय, अनुराग, अंकित, प्रेम, अमन, प्रियांशु और अशिक खान का चयन हुआ।






Total views : 110573