बेगूसराय। 4 अक्टूबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप-सी के बेगूसराय प्रमंडल कार्यकारिणी की बैठक रविवार को करीब तीन वर्ष बाद आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार ने की। इसमें प्रमंडलीय सचिव मनीष कुमार, पूर्व प्रमंडलीय सचिव सह पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राम रंजन सिंह, प्रधान डाकघर के डाकपाल मुकेश कुमार सहित संघ के कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन 25 अक्टूबर 2026 को सुनैना विवाह भवन, चांदनी चौक, विष्णुपुर, बेगूसराय में आयोजित किया जाएगा।
मान्यता बहाली के बाद सदस्यों में उत्साह: बैठक में संघ की मान्यता और ट्रेड यूनियन सुविधाओं की बहाली को लेकर भी चर्चा हुई। संघ के अनुसार, डाक विभाग, भारत सरकार ने 27 अप्रैल 2023 से अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप-सी की मान्यता समाप्त कर दी थी। इसके बाद संघ के नेतृत्व की ओर से कोलकाता हाईकोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट, रांची में रिट याचिकाएं दायर की गईं।
संघ के मुताबिक, झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में डाक विभाग ने 17 सितंबर 2026 को अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप-सी को ट्रेड यूनियन सुविधाएं पुनः बहाल कर दीं। सुविधा बहाल होने पर सदस्यों ने खुशी जताई और न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त किया।
समस्याओं को डाक प्रशासन के समक्ष रखने का आश्वासन: बैठक के दौरान सदस्यों ने अपनी विभिन्न समस्याएं भी रखीं। प्रमंडलीय सचिव मनीष कुमार ने सदस्यों की समस्याओं को डाक प्रशासन के समक्ष लिखित रूप से उठाने का आश्वासन दिया।
बैठक में रामाश्रय कुमार, संजय कुमार, शंभू चौधरी, रविकांत कुमार, पुष्कर कुमार, शिवेंद्र मोहन, मनोज कुमार सिंह, हरेराम राय, मोहन कुमार, अनुज कुमार, कौशल किशोर भगत, मनिकांत कुमार, ऋषभ कुमार रमण सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।






Total views : 110033