बेगूसराय। 3 अक्टूबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय के 54वें जिला स्थापना दिवस समारोह–2026 के अवसर पर कला और संस्कृति के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। सुलोचना सामाजिक संस्थान रंगमंडल, बेगूसराय के तीन प्रमुख कलाकारों सहित ‘हमार बेगूसराय’ सांस्कृतिक प्रस्तुति में शामिल सभी कलाकारों को सम्मान मिला।
चित्रकार और मूर्तिकार हुए सम्मानित: कला के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रसिद्ध चित्रकार इंद्र मोहन प्रसाद, मूर्तिकार मनीष कुमार कौशिक और प्रवीण कुमार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान बेगूसराय की कला और सांस्कृतिक विरासत में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।
इसके साथ ही सुलोचना सामाजिक संस्थान द्वारा प्रस्तुत ‘हमार बेगूसराय’ की सांस्कृतिक प्रस्तुति में सहभागी सभी कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।
कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश: सुलोचना सामाजिक संस्थान रंगमंडल ने इस सम्मान को कलाकारों के साथ-साथ बेगूसराय की कला, संस्कृति और सृजनशील परंपरा का सम्मान बताया। संस्थान ने जिला प्रशासन, बेगूसराय के प्रति आभार व्यक्त किया।
संस्थान की ओर से सम्मानित कलाकारों और सहयोगियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनकी निरंतर सृजनात्मक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।





Total views : 109837