बेगूसराय। 2 अक्टूबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर 9 बिहार बटालियन एनसीसी, बरौनी के निर्देश पर बीएसएस कॉलेजिएट विद्यालय, बेगूसराय में विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन ने सक्रिय भागीदारी की।
साइकिल रैली और श्रमदान से दिया स्वच्छता संदेश:
कार्यक्रम के तहत स्वच्छता जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। इसके बाद विष्णु पोखर के पास कैडेटों और विद्यालय कर्मियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। पोषण क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता संवाद के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
इसके अलावा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। एनसीसी कैडेटों के बीच स्वच्छता के महत्व और अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने को लेकर चर्चा भी हुई।
कार्यक्रम में विद्यालय के ANO श्री राजेश रंजन, 9 बिहार बटालियन बरौनी के JCO हरजिंदर सिंह, हवलदार गुरुतेज सिंह, विद्यालय की प्राचार्य अनुराधा कुमारी, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और सामूहिक भागीदारी से स्वच्छ वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया।






Total views : 109565