, तीरंदाजी में 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक
बेगूसराय। 1 अक्टूबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल, उलाव में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के राज्यस्तरीय आयोजन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में साइंस फॉर सोसाइटी, बिहार के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार, उपाध्यक्ष पवन किशोर शरण, संस्था के अन्य सदस्यों सहित बेगूसराय के जिला एवं क्षेत्रीय समन्वयक हर्षवर्धन सर समेत करीब 12 सदस्य शामिल हुए। बैठक में राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के सफल आयोजन को लेकर आवास, भोजन, तकनीकी सत्र, उद्घाटन एवं समापन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परिवहन, स्वागत, सुरक्षा और स्वच्छता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। आयोजन की तिथि में बदलाव पर भी चर्चा हुई। संभावित रूप से कार्यक्रम 1, 2 और 3 नवंबर 2026 को आयोजित किए जाने पर विचार किया गया है। हालांकि, अंतिम तिथि की औपचारिक पुष्टि संबंधित स्तर से की जाएगी।माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल को दूसरी बार राज्यस्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी का अवसर मिला है। इससे पहले विद्यालय ने वर्ष 2018 में भी इस आयोजन की मेजबानी की थी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शीतल अग्रवाल ने कहा कि दूसरी बार राज्यस्तरीय आयोजन की मेजबानी मिलना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। वहीं निदेशक डॉ. मनीष देवा ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों में वैज्ञानिक सोच, शोध और नवाचार की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है।
तीरंदाजी में विद्यालय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन: इसी बीच जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 की तीरंदाजी प्रतियोगिता में माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक हासिल किया।प्रतियोगिता में आर्या भारद्वाज (कक्षा 9), अभिजीत कुमार (कक्षा 6), जयसजीत गौतम (कक्षा 6) और यशवी राज (कक्षा 6) ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ियों ने निशानेबाजी, आत्मविश्वास और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्या डॉ. शीतल अग्रवाल ने खिलाड़ियों की सफलता को उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत का परिणाम बताया। निदेशक डॉ. मनीष देवा ने कहा कि खेल बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करते हैं।विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की तैयारियों में जुटी टीम और तीरंदाजी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




Total views : 109435