बेगूसराय। 30 सितंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बीएमपी-8 बेगूसराय में दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन को लेकर समादेष्टा पुष्कर आनंद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा आयोजन को लेकर समिति का गठन किया गया और तैयारियों की समीक्षा की गई। इस बार बीएमपी मैदान में कई वर्षों बाद फिर से दुर्गा पूजा मेले का आयोजन किया जा रहा है।
बच्चों के लिए झूले और मनोरंजन की व्यवस्था:
बीएमपी मैदान में लगने वाले मेले में बच्चों के लिए झूले, खाने-पीने की सामग्री और मनोरंजन के विभिन्न साधनों की व्यवस्था की जा रही है। पूजा पंडाल और मुख्य द्वार के निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है।
मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण मूर्तिकार उमेश पंडित द्वारा किया जा रहा है। आयोजन को हर वर्ष से अलग और आकर्षक बनाने के लिए समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। समादेष्ट पुष्कर आनंद और पुलिस उपाधीक्षक पिंकी कुमारी के दिशा-निर्देश में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कलश स्थापना से सप्तमी तक जागरण: दुर्गा पूजा के दौरान कलश स्थापना से सप्तमी तक माता का जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। माता वैष्णवी दुर्गा मंदिर के पुरोहित शिव कुमार झा धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन करेंगे।
आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए गठित समिति में दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया है इसमें अध्यक्ष समादेष्टा पुष्कर आनंद, उपाध्यक्ष पुलिस उपाधीक्षक पिंकी कुमारी, पुलिस उपाधीक्षक महेश प्रसाद यादव, गृहपाल सुभाष कुमार सिंह सचिव, राय साहब पासवान सहायक सचिव , बाजू भेंगरा, संजय कुमार, हरेन्द् मांझी, संजय कुमार, मुकेश कुमार संयुक्त सचिव, लक्ष्मी कुमार कोषाध्यक्ष, मनोज तिवारी उप कोषाध्यक्ष, हवलदार राजू कुमार संयोजक, सुभाष चन्द्र झा, पवन कुमार सह संयोजक के अलावा हवलदार सिवली जावेद, निर्मल कुमार दास, अर्जुन कुमार, कन्हैया कुमार, पारस कुमार मिश्रा, रामी कुमारी, प्रीति कुमारी, नूतन कुमारी, रमा कुमारी, राजीव कुमार, अशोक मांझी, मुकेश तिवारी, नीरज कुमार, शताक्षी आनंद, रानी कुमारी, डोली कुमारी, पुष्पा कुमारी, रसोईया राम प्रवेश यादव, नीरज यादव सदस्य चुने गए हैं. साथ ही अन्य पुलिस पदाधिकारियों, जवानों और अन्य कर्मियों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं। समिति का उद्देश्य पूजा एवं मेले का आयोजन शांतिपूर्ण और बेहतर तरीके से कराना है।





Total views : 109301