बेगूसराय। 22 सितंबर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय सह चिकित्सालय, बेगूसराय 11वें आयुर्वेद दिवस समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है। 23 और 24 सितंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय समारोह में देशभर से आयुर्वेद के विशेषज्ञ और विद्वान शामिल होंगे। इस दौरान आयुर्वेद के विभिन्न विषयों पर वैज्ञानिक सत्र और व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।
महाविद्यालय में करीब 350 प्रतिनिधियों के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है। समारोह को लेकर मंगलवार को महाविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम का ब्रोशर और विस्तृत विवरण जारी किया गया।
देशभर के आयुर्वेद विद्वान करेंगे व्याख्यान: प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने बताया कि समारोह में चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान, नई दिल्ली के डॉ. महेश कुमार, अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयुर्वेद विद्वान एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एमेरिटस डॉ. चंद्रभूषण झा, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के रचना शारीरिक विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. आशुतोष पाठक और द्रव्यगुण विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार सहित कई विशेषज्ञ शामिल होंगे।
दो दिनों के दौरान विशेषज्ञ आयुर्वेद के विभिन्न विषयों पर वैज्ञानिक सत्रों को संबोधित करेंगे। समारोह में आयुर्वेद निदेशक डॉ. वरुण कुमार और बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अमरनाथ सहाय के भी शामिल होने की संभावना है। प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने कहा कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह ने भी तैयारियों की जानकारी दी।
छात्रों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित: आयुर्वेद दिवस समारोह की तैयारियों के तहत मंगलवार को महाविद्यालय के सभागार में छात्रों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों की भागीदारी बढ़ाने के साथ आयुर्वेद के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा दिया गया।
ब्रोशर और कार्यक्रम का विस्तृत विवरण जारी करने के दौरान प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी, डॉ. गार्गी प्रसाद शुक्ला, उपाधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. इंदु कुमारी, डॉ. शंभू कुमार, डॉ. नंदकुमार साहनी, डॉ. रमन रंजन, डॉ. विजेंद्र कुमार, डॉ. सुशांत कुमार, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. मुन्ना कुमार, डॉ. मनीष कुमार आलोक, डॉ. अमलेश कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुल्ताना परवीन, डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ. रामनंदन सहनी, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. लाल कौशल कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी, डॉ. राजीव कुमार शर्मा, डॉ. राम सागर दास सहित अन्य चिकित्सा पदाधिकारी और प्राध्यापक मौजूद रहे।







Total views : 107552