मिर्जापुर चांद हाई स्कूल में आयोजित क्विज एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता के विजेता छात्रों के बीच पुरस्कार वितरण समारोह
बेगूसराय। 22 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) की ओर से मिर्जापुर चांद हाई स्कूल में आयोजित क्विज एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता के विजेता छात्रों के बीच पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने केंद्र और राज्य सरकार की शिक्षा नीतियों पर सवाल उठाए। अमीन हमजा ने आरोप लगाया कि नई शिक्षा नीति 2026 और वीबीएसए बिल के जरिए शिक्षा के निजीकरण, बाजारीकरण और व्यवसायीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए शिक्षा मुश्किल होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि को आधा किए जाने से भी सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने सरकार से क्विज, कला, संस्कृति और खेल जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने की भी मांग की, ताकि प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिल सके। स्कूल के प्राचार्य रणधीर कुमार ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और सकारात्मक ज्ञान को बढ़ाने में सहायक हैं। ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं AISF के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कैसर रेहान ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स की जानकारी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी हाई स्कूल स्तर पर ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा।
ज्ञात हो कि AISF के बैनर तले पिछले दिनों विभिन्न स्कूलों में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। समारोह की अध्यक्षता छात्र नेता शाहरुख इकबाल ने की, जबकि संचालन कैसर रेहान ने किया।
ड्रॉइंग प्रतियोगिता के विजेता:नौवीं में अनन्या प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं। दसवीं में मौसम प्रथम, नीलम द्वितीय और अमन तृतीय रहे। ग्यारहवीं में निशिका प्रथम रहीं। बारहवीं में मो. आयान प्रथम और प्राप्ति द्वितीय स्थान पर रहीं।
क्विज प्रतियोगिता के विजेता:नौवीं में मो. शाहिद प्रथम, हदीसुर रहमान द्वितीय और शमीम तृतीय रहे। दसवीं में इच्छा प्रथम, सत्यम द्वितीय और अंकित तृतीय रहे। ग्यारहवीं में निशा प्रथम, आशीष द्वितीय और रकीबा तृतीय रहीं। बारहवीं में काजल प्रथम, श्वेता द्वितीय और मो. आयान तृतीय स्थान पर रहे।






Total views : 101197





















