बेगूसराय। 15अगस्त 2026।नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (अभाकाम) जिला इकाई, बेगूसराय के कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अभाकाम के जिला अध्यक्ष अशोक सिन्हा के आवासीय परिसर स्थित कार्यालय में आयोजित समारोह में अध्यक्ष अशोक सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति गीत ‘वंदे मातरम्’ से हुआ। इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष अलख कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष पुनिल कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार सिन्हा, समीर शेखर, महामंत्री नवीन कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष राज कुमार नवाब, राजेश श्रीवास्तव, मार्गदर्शक मंडल सदस्य कुमुद किशोर, संगठन सचिव संदीप कुमार सिन्हा, भास्कर भूषण, सचिव कृष्ण गोपाल, प्रवीण सिन्हा ‘डब्लू’, चित्तरंजन कुमार, अमर वर्मा ‘पिंकू’, चित्तरंजन कुमार ‘सोनी’, विजय कुमार ‘बब्लू’, संजीव कुमार ‘बुल्लू’, कार्यालय सचिव उत्तम कुमार एवं अभय कुमार सिन्हा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक मीरा सिन्हा, अध्यक्ष पूनम शेखर, कार्यवाहक अध्यक्ष अर्चना सिन्हा, महासचिव सारिका भास्कर, संगठन सचिव एवं लोजपा नेत्री शीला सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी समारोह में मौजूद रहीं।
समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अशोक सिन्हा ने अपने सामाजिक लक्ष्यों और संगठन की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने पूर्व में रही कमियों पर खेद व्यक्त करते हुए आने वाली पीढ़ियों के सामने उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से संगठित होकर मुकाबला करने को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर सामाजिक हित में कार्य करने की अपील की।
इसके बाद अभाकाम के जिला अध्यक्ष अशोक सिन्हा ने आर्ट एंड क्राफ्ट कॉलेज, लोहियानगर, बेगूसराय में भी अध्यक्ष की हैसियत से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कॉलेज के अभिभावक एवं संस्थापक तथा बिहार के सुप्रसिद्ध चित्रकार इंद्रमोहन प्रसाद, कॉलेज के निदेशक रवींद्र मनोहर ‘निक्कू’, अभाकाम उपाध्यक्ष समीर शेखर, कोषाध्यक्ष राजकुमार नवाब, कलाकार विनायक जी, प्राचार्य प्रीति सिन्हा, कला शिक्षक मनीष कुमार एवं संतोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।दोनों स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।






Total views : 100666





















