बेगूसराय। 17 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार पार्टनर्स फोरम की आज आयोजित आमसभा में बिहार ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति के कार्यपालक निदेशक ई. कौशलेंद्र कुमार को सर्वसम्मति से एक बार फिर तीन वर्षों के लिए फोरम का संयोजक चुना गया। ई. कौशलेंद्र कुमार वर्ष 2006 से लगातार निर्विरोध इस पद पर चुने जाते रहे हैं।
बिहार पार्टनर्स फोरम राज्य में एचआईवी नियंत्रण के क्षेत्र में कार्य करने वाले संगठनों का साझा मंच है। इसका गठन तत्कालीन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक एवं वरीय भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के.के. पाठक की पहल पर किया गया था। फोरम राज्य में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्षेत्र में सलाहकार एवं समन्वय की भूमिका निभाता है।
अमर कुमार बने कोषाध्यक्ष आमसभा में अमर कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही पांच कार्यकारिणी सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सर्वसम्मति से हुए चुनाव के दौरान फोरम के सदस्यों ने ई. कौशलेंद्र कुमार के नेतृत्व और अब तक किए गए कार्यों पर विश्वास जताया।बैठक में राकेश कुमार, अशोक सिंह, अनिल कुमार शर्मा, अखिलेश कुमार, ऋतुराज, ठाकुर रविंद्र नाथ सहित विभिन्न टीआई एवं एलडब्ल्यूएस परियोजनाओं के परियोजना निदेशक और सचिव शामिल हुए।
बैठक में फोरम की आगामी गतिविधियों, स्वास्थ्य कार्यक्रमों में संगठनों के बीच समन्वय तथा एचआईवी नियंत्रण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य को लेकर भी सहभागिता रही।





Total views : 100370





















