बेगूसराय। 15 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेगूसराय नगर निगम कार्यालय में भी देशभक्ति और उत्साह के माहौल में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मेयर पिंकी देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

झंडोत्तोलन से पूर्व नगर निगम के पदाधिकारियों, पार्षदों एवं कर्मियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।समारोह में उपमेयर अनीता राय, नगर आयुक्त सोमेश सहित नगर निगम के सभी पार्षद एवं कर्मी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और उनके त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शहर के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान नगर निगम परिसर में राष्ट्रीय भावना और देशभक्ति का उत्साह साफ तौर पर नजर आया।






Total views : 100116





















