बेगूसराय। 28 जुलाई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
तेघड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नौशाला चरखी स्थित वार्ड संख्या-1 के पास एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना 27 जुलाई की देर शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए एफएसएल टीम को भी सूचित किया। पुलिस के अनुसार घायल युवक की पहचान शुभम कुमार (18 वर्ष), पिता अवधेश राम, निवासी धौली, थाना लाखो, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है। वह अपनी नानी के घर ग्राम नौशाला चरखी आया हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शाम करीब 7 बजे घर से बाहर टहलने निकला था, तभी अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। घायल शुभम कुमार का इलाज ग्लोकल अस्पताल में चल रहा है। तेघड़ा थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल का फर्दबयान दर्ज किया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (तेघड़ा) के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में तेघड़ा थाना कांड संख्या-320/2026, दिनांक 28 जुलाई 2026, धारा 109(1) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।







Total views : 96770