बेगूसराय: 28 जुलाई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
भाकपा (माले) के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारू मजूमदार के शहादत दिवस पर पार्टी कार्यालय कमलेश्वरी भवन में कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद किसान महासभा के जिला अध्यक्ष नवलकिशोर की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में भाकपा (माले) के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद, खेग्रामस जिला सचिव चन्द्रदेव वर्मा, किसान महासभा के जिला सचिव बैजू सिंह, नगर सचिव राजेश श्रीवास्तव, जसम राज्य सचिव दीपक सिन्हा, अजय कुमार, आईसा के विशाल पासवान सहित इन्द्रदेव राम, रामकुमार तांती, गौड़ी पासवान, पुनम देवी, मांटो पासवान, रामानंद महतो, संजय ठाकुर, राजेन्द्र यादव, अर्जुन पंडित, प्रकाश पासवान, अर्जुन सहनी, लड्डूलाल दास, उपेन्द्र पासवान, साहेब सहनी, अफसाना खातून, गजेंद्र पंडित, विपेन्द्र पासवान, मुकेश सदा, नारायण राम, मदन सहनी, टारी रजक तथा ई-रिक्शा संघ ऐक्टू के सचिव कन्हैयालाल साह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन में चन्द्रदेव वर्मा ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी के आह्वान का पाठ किया। वहीं दिवाकर प्रसाद ने चारू मजूमदार के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, जमीन और आवास जैसे मुद्दों पर संघर्ष तेज करने की अपील की।







Total views : 96770