बेगूसराय: 26 जुलाई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
पावर हाउस रोड स्थित ब्रह्मदेव राय भवन में रविवार को माकपा बेगूसराय अंचल के नेतृत्वकारी नेताओं की बैठक पूर्व जिला सचिव सुरेश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 10 अगस्त को किसान-मजदूर संगठनों के राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव बैठक, घर-घर जनसंपर्क और चौक-चौराहों पर प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राजेंद्र प्रसाद सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों, एमएसपी गारंटी कानून, श्रम संहिताओं, बाढ़-सूखा, खाद-बीज की समस्या, राशन कार्ड, पेंशन और आवास से जुड़े मुद्दे उठाए। रत्नेश झा ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और शिक्षा-स्वास्थ्य के निजीकरण पर चिंता जताते हुए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। वहीं दयानिधि चौधरी ने 10 अगस्त के राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की अपील की। बैठक में सूर्य नारायण रजक, रामाशीष राय, रामजी पासवान, विशेश्वर पासवान, अजय कुमार यादव, रंजीत यादव, सुरेन्द्र साह, देवेन्द्र यादव, महमुद आलम, चिंटू यादव, उपेन्द्र साह, सपूत ठाकुर, सत्यदेव सिंह, अशोक महतो एवं रामविलास सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।







Total views : 96660