सारण के गरखा में 18 एवं 19 जुलाई को होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
बेगूसराय, 17 जुलाई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
सारण जिले के गरखा में 18 एवं 19 जुलाई को आयोजित होने वाली 18वीं राज्य स्तरीय साइकिल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बेगूसराय की 17 सदस्यीय टीम शुक्रवार को रवाना हुई। टीम कोच पूजा कुमारी एवं टीम मैनेजर वर्षा कुमारी के नेतृत्व में प्रतियोगिता स्थल के लिए प्रस्थान किया।बेगूसराय साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव रवि किशोर ने बताया कि इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है और उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है। सीनियर वर्ग में अनुस्का, बबली, संतोषी, स्वाती, जिया, अन्नु, किरण, डेजी एवं विवेक कुमार शामिल हैं। यूथ वर्ग में मिठी, सोनम, राधा एवं सुधांशु कुमार, सब जूनियर वर्ग में अंजली, सोनम एवं उमन कुमार तथा जूनियर वर्ग में आशिक कुमारी बेगूसराय का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम के रवाना होने के अवसर पर बेगूसराय साइकिलिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारी सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की कामना की। खिलाड़ियों में भी प्रतियोगिता को लेकर उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
SEO Title: Focus Keyphrase: Meta Description:







Total views : 95314