नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ | राजगीर/नालंदा | 15 जुलाई 2026
बिहार के लिए खेल जगत से एक बड़ी और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। पहली बार नालंदा की ऐतिहासिक धरती पर स्थित राजगीर क्रिकेट स्टेडियम बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंटों की मेजबानी करेगा। इस दौरान देश के कई अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल स्टार खिलाड़ी मैदान पर अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे।
रणजी ट्रॉफी में बिहार का मुकाबला उत्तर प्रदेश से: बीसीसीआई के घरेलू सत्र के तहत 11 अक्टूबर को रणजी ट्रॉफी में बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबला राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा बिहार की टीम जम्मू-कश्मीर और विदर्भ के खिलाफ भी अपने मैच इसी मैदान पर खेलेगी। इन मुकाबलों के जरिए बिहार के क्रिकेट प्रेमियों को अपने राज्य में उच्चस्तरीय क्रिकेट देखने का अवसर मिलेगा।
वैभव सूर्यवंशी से लेकर भुवनेश्वर कुमार तक दिखेगा सितारों का जलवा: राजगीर में होने वाले मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी, उमरान मलिक, रिंकू सिंह, भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव जैसे चर्चित क्रिकेटरों के मैदान पर उतरने की संभावना है। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।अन्य घरेलू टूर्नामेंट भी होंगे आयोजितरणजी ट्रॉफी के अलावा कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी और कूच विहार ट्रॉफी के कई मुकाबले भी राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। इससे बिहार में क्रिकेट के विकास को नई गति मिलेगी और युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।
खेल पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: विशेषज्ञों का मानना है कि इन राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों के आयोजन से राजगीर और नालंदा को खेल पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था, होटल व्यवसाय और पर्यटन गतिविधियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।







Total views : 94964