बेगूसराय। 5 जुलाई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बड़ी पोखर स्थित एक्टू कार्यालय कमलेश्वरी भवन में ई-रिक्शा संघ (एक्टू) की आमसभा एक्टू प्रभारी चन्द्रदेव वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, चालकों की समस्याओं और आंदोलन की रणनीति पर चर्चा के साथ नई कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से टुनटुन राय को अध्यक्ष, रविन्द्र महतो एवं दयाराम साह को उपाध्यक्ष तथा मो. शमशाद और कन्हैया साह को उप सचिव चुना गया।
संघ के संरक्षक राजेश श्रीवास्तव ने नगर निगम, यातायात प्रशासन, डीटीओ और जिला प्रशासन पर ई-रिक्शा चालकों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्किंग शुल्क लेने के बावजूद शहर में बैरियर के नाम पर अवैध वसूली जारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अवैध वसूली, उत्पीड़न और पार्किंग संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ई-रिक्शा संघ अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा।
बैठक में कन्हैयालाल साह, बबलू ठाकुर, मो. ज़मीर, संतोष कुमार, सीताराम साह, शंकर महतो, राजकुमार, बैजू तांती, शंकर पोद्दार, संजय साह, मोहम्मद साबिर, संजीव पासवान, अमरजीत, मो. मंजूर, मो. शमशाद, मो. फिरोज सहित बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक मौजूद रहे।






Total views : 93296