बेगूसराय, 6 जुलाई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय पुलिस द्वारा जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 215 लीटर कोडीन युक्त सिरप, 734 ग्राम गांजा और एक कार जब्त की गई है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
एफसीआई थाना क्षेत्र में 215 लीटर कोडीन सिरप बरामद: गुप्त सूचना के आधार पर एफसीआई थाना पुलिस ने बिहट स्थित चाँदनी चौक के पास वाहन जांच के दौरान मारुति सुजुकी स्विफ्ट (BR01BJ-5756) को रोका। तलाशी में कार की बीच वाली सीट और डिक्की से 100-100 मिलीलीटर की कुल 2,150 बोतल (कुल 215 लीटर) Codeine Phosphate & Triprolidine HCl. Syrup (RTX-SCEN) बरामद की गई। पुलिस ने कार जब्त कर चालक गुलशन कुमार उर्फ गुंजन कुमार (19 वर्ष), निवासी हनुमान नगर, बेलदौर (खगड़िया) को गिरफ्तार कर लिया।
जीरोमाइल थाना क्षेत्र में 734 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तारी: वहीं जीरोमाइल थाना पुलिस ने एचयूआरएल गेट नंबर-2 के पास रात्रि गश्ती के दौरान राजू महतो, निवासी पिपरा देवास, थाना बरौनी, को 734 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजा जब्त कर आरोपी के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
SEO Title: Meta Description: नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ Focus Keyphrase:बेगूसराय नशा तस्करी कार्रवाई 2026






Total views : 93163