बेगूसराय, 4 जुलाई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कमलेश्वरी भवन से समाहरणालय तक प्रतिवाद मार्च निकाला। समाहरणालय द्वार पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने बिहार में मॉब लिंचिंग, फर्जी मुठभेड़ों, बुलडोजर कार्रवाई और पुलिस दमन का विरोध करते हुए कहा कि राज्य में कानून के राज की जगह पुलिस राज कायम किया जा रहा है। उन्होंने बेलौटी कांड की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई, महंगाई पर रोक, रोजगार की गारंटी, मनरेगा को मजबूत करने तथा नए श्रम कानूनों का विरोध किया। साथ ही शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर आंदोलनरत छात्रों का समर्थन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में “दाम बाँधो, काम दो”, “बुलडोजर राज खत्म करो”, “कानून का राज स्थापित करो” और “लोकतंत्र बचाओ” जैसे मुद्दों पर व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा।
मार्च में खेग्रामस जिला सचिव चन्द्रदेव वर्मा, किसान महासभा के जिलाध्यक्ष नवलकिशोर सिंह, आइसा जिलाध्यक्ष सोनू फर्नाज, अजय कुमार, विशाल, हिमांशु, अमित, रामकुमार तांती, गौड़ी पासवान, संजय ठाकुर, नूरूल इस्लाम जिम्मी, मोहम्मद सनव्वर, मदन सहनी, टारी रजक और नन्हकू पासवान सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।







Total views : 92954