बेगूसराय के कांतेश कुमार ने कठिन परिश्रम से हासिल की बड़ी सफलता, बीडीओ ने किया सम्मानित
बेगूसराय, 23 जून 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय प्रखंड की आंगनवाड़ी सेविका अंशु देवी एवं अजीत कुमार के पुत्र कांतेश कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। कांतेश कुमार ने राज्य स्तर पर 167वीं रैंक प्राप्त की है। इसके साथ ही बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) पद के लिए चयन सूची में पाँचवाँ स्थान प्राप्त कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है।
कांतेश कुमार की इस सफलता से परिवार, क्षेत्र एवं जिले में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, कड़ी मेहनत और लगन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
बीडीओ ने किया सम्मानित: इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में कांतेश कुमार ने बेगूसराय के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रविशंकर कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बीडीओ ने उन्हें मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
युवाओं के लिए बने प्रेरणा: बीडीओ रविशंकर कुमार ने कहा कि कांतेश कुमार की सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। यह उपलब्धि बताती है कि निरंतर प्रयास और समर्पण से सफलता अवश्य मिलती है।उन्होंने आशा व्यक्त की कि कांतेश कुमार भविष्य में अपने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज और राज्य की सेवा करेंगे तथा बेगूसराय का नाम और ऊंचा करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी कांतेश कुमार को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल प्रशासनिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।








Total views : 91560