बेगूसराय। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़। 19 june 2026।
बेगूसराय चकिया थाना क्षेत्र में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में भाकपा माले ने शुक्रवार को कमलेश्वरी भवन से प्रतिरोध मार्च निकालकर जिला समाहरणालय गेट के समीप प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कठोर सजा तथा पीड़िता एवं उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़िता द्वारा पूर्व में शिकायत किए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ा। भाकपा माले ने चकिया थानाध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग की। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में किसान महासभा के जिलाध्यक्ष नवल किशोर, राजेश श्रीवास्तव, अजय कुमार, सोनू फर्नांडिस, संजय ठाकुर, विशाल कुमार, कन्हैयालाल साह, बबलू ठाकुर, मो. जमीर, राजीव कुमार, रितेश ठाकुर और गजेंद्र पंडित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।








Total views : 90685