बेगूसराय। 28 मई। 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति द्वारा संचालित लक्षित हस्तक्षेप परियोजना, बेगूसराय के कार्यालय में संस्था के कार्यपालक निदेशक ई. कौशलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं की एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में आयोजित होने वाले 152 समेकित स्वास्थ्य शिविरों के स्थलों को अंतिम रूप दिया गया।
इन शिविरों में लोगों के लिए खून जांच, चिकित्सीय परामर्श तथा निःशुल्क दवा वितरण की व्यवस्था की जाएगी।बैठक के दौरान कार्यक्रम की सफलता को लेकर विभिन्न स्तरों पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही सभी हितभागियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर BGJAS के परियोजना प्रबंधक मनीष कुमार, परामर्शी अंबिका कुमारी, प्रिज़न कोऑर्डिनेटर रवीश कुमार सिंह, CSC के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर राजीव कुमार, LWS के सुजीत कुमार सहित संस्था के लक्ष्मी, रीता, कविता, लक्ष्मण, अभिषेक एवं ओंकार समेत अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।






Total views : 88228