बेगूसराय | 27 मई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
गर्मी की छुट्टी होते ही सैर-सपाटे, घूमने-फिरने, खाने और खिलाने का प्रचलन इन दिनों काफी बढ़ गया है। छुट्टियों में लोग अपने परिवार के साथ बाहर जाकर होटल और रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हैं। ऐसे में कई होटल गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए-नए ऑफर ला रहे हैं। इसी कड़ी में पावर हाउस रोड स्थित होटल केरला कर्नाटक कैफे ने भी ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर शुरू किया है।
पहले स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन: बेगूसराय के लोकप्रिय पारिवारिक भोजनालय “केरल-कर्नाटक cafe” अपने पहले स्थापना दिवस का आयोजन कर रहा है। यह भोजनालय पावर हाउस रोड स्थित सीता राम राधे परिसर के प्रथम तल पर संचालित है। स्थापना दिवस के मौके पर होटल प्रबंधन द्वारा ग्राहकों के लिए “घुमाओ और जीतो” नामक विशेष खेल की शुरुआत की गई है।
चकरी घुमाइए और पाएं मुफ्त व्यंजन: इस खास ऑफर के तहत ग्राहक एक चकरी घुमाएंगे और जो भी इनाम आएगा, वह व्यंजन उन्हें बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा। होटल के मालिक ऋषिप्रवीन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों के भोजन अनुभव में नया स्वाद और उत्साह जोड़ना है, वह भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के।
संचालक ने लोगों से की भागीदारी की अपील: भोजनालय के संचालक ने बेगूसरायवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोग इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और अपने परिवार व मित्रों के साथ होटल पहुंचकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लें। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की बेहतर सेवा और संतुष्टि ही उनकी प्राथमिकता है।
परिवारों के बीच बढ़ रहा आकर्षण: गर्मी की छुट्टियों में होटल का यह ऑफर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। खासकर बच्चों और परिवारों में “घुमाओ और जीतो” गेम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। होटल में स्वच्छ वातावरण, बेहतर सेवा और विविध व्यंजनों के कारण लोगों की अच्छी भीड़ पहुंच रही है।







Total views : 87997