बेगूसराय, 5 जुलाई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बरौनी में आयोजित 24वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्लबों और विद्यालयों के करीब 450 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
खेल भविष्य और चरित्र निर्माण का मजबूत माध्यम : रजनीश रंजन: उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रजनीश रंजन ने कहा कि वर्तमान समय में खेल बेहतर भविष्य निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं तथा यह उत्तम चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि जिला ताइक्वांडो संघ का प्रयास है कि भविष्य में जिले के प्रत्येक प्रखंड में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाए, ताकि इस खेल का व्यापक प्रचार-प्रसार हो और आम लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़े।
दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ: प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रजनीश रंजन, कल्याण केंद्र के सचिव भोगेंद्र कुमार कमल, संघ के उपाध्यक्ष वागीश आनंद, बरौनी क्लब के अध्यक्ष संजय सिंह, संरक्षक फूल कुमार चौधरी, जिला सचिव नन्दु कुमार, संयुक्त सचिव अनिल कुमार तॉती, जिला कोच मणिकांत, बरौनी ताइक्वांडो क्लब के वरीय कोच मो. फुरकान तथा रूपेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों का स्वागत संजय सिंह ने किया। इस अवसर पर भोगेंद्र कुमार कमल, आरपीएफ इंस्पेक्टर तथा फूल कुमार चौधरी ने भी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल भावना और अनुशासन का महत्व बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजा कुमार ने किया।
17 क्लब और विद्यालयों के 450 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग: जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नन्दु कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 17 क्लब एवं विद्यालयों के लगभग 450 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें कल्याण केंद्र ताइक्वांडो एकेडमी, बरौनी ताइक्वांडो क्लब, बलिया ताइक्वांडो क्लब, आइडियल ताइक्वांडो क्लब, बच्चों की पाठशाला, एसएस टाइगर बरौनी, जीवन शक्ति तेघड़ा, बीहट क्लब, उड़ान इंटरनेशनल स्कूल, माउंट लिट्रा स्कूल, उलाव, सेंट जॉर्ज स्कूल बरौनी, हर्ल बरौनी, एकलव्य शिक्षण संस्थान तथा बचपन स्कूल सहित अन्य संस्थानों के खिलाड़ी शामिल हैं।
कई पदाधिकारी और प्रशिक्षक रहे मौजूद: प्रतियोगिता के दौरान सुजीत कुमार (पर्यवेक्षक, बीटीए), तकनीकी पदाधिकारी विक्की शर्मा, ओम प्रकाश, राजा अमर कुमार, कन्हैया कुमार, मुन्ना कुमार, अमरेन्द्र कुमार, हर्ष कुमार, प्रशिक्षक मनोज कुमार स्वर्णकार, श्याम कुमार राज, सौरभ कुमार, महेंद्र कुमार, श्याम किशोर, रूपेश कुमार, पवन कुमार, सोनाली कुमारी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






Total views : 93049