बेगूसराय। 29 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय। एसबीएसएस महाविद्यालय, बेगूसराय में शनिवार को खेल दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद के जीवन, व्यक्तित्व और भारतीय हॉकी में उनके योगदान को याद करते हुए छात्र-छात्राओं को खेल भावना और अनुशासन को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण से भारतीय खेल जगत को विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में मेहनत, अनुशासन और खेल भावना को आत्मसात करने की अपील की।
महाविद्यालय के खेल पदाधिकारी डॉ. गोबिंद कुमार पासवान ने बताया कि खेल दिवस के अवसर पर आयोजित खेल सप्ताह के दौरान महाविद्यालय के विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं के बीच कबड्डी एवं वॉलीबॉल की वर्गस्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा के विकास के साथ-साथ टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है।
कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. अरुणी कुमार, डॉ. रामबिनोद, डॉ. अशोक कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी सामान्य अमित कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी लेखा धीरज कुमार, तकनीकी सहायक महाशंकर वर्मा, समीर कुमार सहित छात्र-छात्राओं में छोटू, संजीव कुमारेश, असीम, राजा, संजीव, नवीन, रंजना, पिंकी, राजी, अभिलाषा आदि उपस्थित रहे।






Total views : 102556