बेगूसराय। 4 सितम्बर 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एसबीएसएस महाविद्यालय, बेगूसराय के प्रांगण में खेल सप्ताह के तहत अन्तरवर्गीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लोकभवन, पटना एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने की। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी पुरुष वर्ग में महाविद्यालय की बी टीम ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं वॉलीबॉल के पुरुष एवं महिला वर्ग में ए टीम ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का परिचय दिया।
महाविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. गोबिंद कुमार पासवान ने प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि खेल सप्ताह के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं के जीवन में खेलकूद का विशेष महत्व है। खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। इसके साथ ही विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना की मानसिकता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को किसी न किसी खेल से अवश्य जुड़े रहना चाहिए।
प्राचार्य ने कहा कि कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने खेलों के प्रति विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय एवं संबंधित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. रुचि जैन, डॉ. मोहम्मद परवेज, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अरुणी कुमार, डॉ. उषा किरण, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. जय राम प्रसाद, डॉ. कुमारी रंजना, अमित कुमार, राजीव कुमार, समीर कुमार, मो. अजमल, रामसेवक कुमार, भानु चौधरी, राजीव कुमार सिंह, रूपेश कुमार, कृष्ण मोहन, फंटूश, बिट्टू, सौरव, गुलशन सहित अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से महाविद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने खेलों के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का परिचय दिया।





Total views : 103902