बेगूसराय। 27 अगस्त 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
श्री गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर ‘श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को जिनेदपुर पंचायत में ‘श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर’ का शुभारंभ जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। जिला पदाधिकारी ने समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को अपनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले के अनुसूचित जाति टोलों में रहने वाले परिवारों को 22 प्रमुख सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को पंचायतवार चलेगा। शिविर में लाभुकों के बीच राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज वितरित किए गए। डीएम ने अधिकारियों और विकास मित्रों को वंचित परिवारों की पहचान कर उन्हें पात्रतानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।






Total views : 102448