oplus_2097152
बेगूसराय, 9 जुलाई 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी, बेगूसराय द्वारा गुरुवार को जागरूकता रथ को जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास, जिला संयोजक अभिषेक सिंह एवं अन्य नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, महाविद्यालयों, विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में जाकर छात्रों की समस्याएं और सुझाव एकत्र करेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास ने कहा कि छात्रों की आवाज़ को उचित मंच तक पहुंचाना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, रोजगार सृजन, छात्रों के अधिकारों की रक्षा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा हर वर्ष परीक्षा एवं भर्ती का निश्चित कैलेंडर जारी करने की मांग की।
अभियान के जिला संयोजक सह शिक्षक प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि यह अभियान छात्रों की समस्याओं और सुझावों को प्रदेश स्तर तक पहुंचाकर नीति निर्माण में शामिल कराने का प्रयास है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की भी मांग की।
इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि यह अभियान शिक्षा, बेरोजगारी, महंगी फीस और प्रतियोगी परीक्षाओं की अनियमितताओं जैसे मुद्दों पर छात्रों को लोकतांत्रिक मंच उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रम में अशोक कुमार सिंह, बृजेश कुमार प्रिंस, अवनीश कुमार, राहुल कुमार, सुरेन्द्र कुमार साव, सचिदानंद सिंह, दिवाकर सिंह, पवन, मुरारी, गोपाल, प्रिंस, बालकृष्ण, नीतीश, अंकित सहित कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Total views : 93927