📰 बेगूसराय। 6 अप्रैल 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ |
बेगूसराय में समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी अनुमंडलों के बुनियाद केंद्रों पर विशेष नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत नागरिकों की आंखों की जांच कर जरूरतमंद लाभुकों को निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रबंधक, सक्षम बेगूसराय के अनुसार यह शिविर एक माह तक प्रतिदिन संचालित होगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।आज के शिविर में विभिन्न अनुमंडलों में कुल सैकड़ों लाभुकों की जांच की गई। मंझौल (चेरिया बरियारपुर) में 49 में से 44, तेघड़ा में 67 में से 57, मटिहानी (सदर) में 42 में से 34, सहेबपुर कमाल (बलिया) में 47 में से 41 तथा बखरी में सभी 50 लाभुकों को चश्मा प्रदान किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने नजदीकी बुनियाद केंद्र पर पहुंचकर जांच कराएं। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।








Total views : 78564