पटना |5 अप्रैल 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
“मातृ-से-शिशु HIV एवं सिफिलिस संक्रमण के उन्मूलन (EVTHS)” विषय पर पटना के होटल मौर्य में एक दिवसीय राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी (BSACS), नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
सचिव स्वास्थ्य ने दिया महत्वपूर्ण संदेश: कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार (भा.प्र.से.) ने कहा कि “हर छूटा हुआ शिशु, एक संभावित जीवनभर के संक्रमण को रोकने का छूटा अवसर है।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला की समय पर जांच, संक्रमित महिलाओं को शीघ्र उपचार से जोड़ना और प्रत्येक शिशु की निरंतर ट्रैकिंग बेहद जरूरी है। उन्होंने 95:95:99 लक्ष्य एवं EVTHS (ट्रिपल एलिमिनेशन) को मिशन मोड में प्राप्त करने की अपील की। कार्यक्रम ka मार्गदर्शन सुमित कुमार परियोजना निदेशक, BSACS द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुमार गौरव, अपर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, डॉ. सन्नी स्वर्णकार, DD NACO, APD, SPO NHM एवं डॉ. रेड्डी,यूनिसेफ़ सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य और भागीदारी: कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य में HIV एवं सिफिलिस के मातृ-से-शिशु संक्रमण को समाप्त करने की दिशा में सेवाओं को मजबूत करना और सेवा प्रदाताओं की क्षमता बढ़ाना था। इस उन्मुखीकरण में राज्य एवं जिला स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी, जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी, SNCU/NICU के नोडल मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, DAPCU/DISHA टीम, ICTC सुपरवाइजर सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इन प्रमुख बिंदुओं पर हुई चर्चा: कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई—गर्भवती महिलाओं की पहली तिमाही में 100% HIV एवं सिफिलिस जांच, HIV संक्रमित गर्भवती महिलाओं का त्वरित उपचार से जुड़ाव, शिशुओं की समय पर पहचान और Early Infant Diagnosis (EID)SNCU/NICU स्तर पर देखभाल प्रणाली को मजबूत करना, SOCH एवं HMIS डेटा के माध्यम से निगरानी और माइक्रो-प्लानिंग, HIV, RMNCHA+N और TB कार्यक्रमों के बीच बेहतर समन्वय।
विशेषज्ञों ने दी रणनीतिक सलाह: कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों ने कहा कि बिहार ने HIV जांच, PPTCT सेवाओं और संस्थागत प्रसव के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, लेकिन अंतिम छोर तक सेवाओं की गुणवत्ता और शिशुओं की ट्रैकिंग को और मजबूत करने की जरूरत है। यूनिसेफ के कंसल्टेंट दीपक कुमार ने कहा कि सभी हितधारकों की सहभागिता से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
95-95-99 लक्ष्य हासिल करने का संकल्प: कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने 1 दिसंबर 2026 तक 95:95:99 लक्ष्य एवं EVTHS (ट्रिपल एलिमिनेशन) प्राप्त करने का संकल्प लिया।
📌 कार्यक्रम का मुख्य संदेश: 👉 समय पर जांच, सही उपचार और जागरूकता से HIV/Syphilis संक्रमण को पूरी तरह रोका जा सकता है।📍 स्वस्थ माँ, सुरक्षित भविष्य – यही हमारा संकल्प
Meta Title: Meta Description:








Total views : 78525