बेगूसराय | 31 मार्च 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
पावर हाउस रोड स्थित माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन द्वारा एक भव्य प्रमंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम लोगों की भागीदारी रही।

संगठन सभी के लिए खुला, भेदभाव से परे: रामविलास महतो: कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रमंडलीय अध्यक्ष रामविलास महतो ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह संगठन न जात-पात पर आधारित है और न ही किसी राजनीतिक विचारधारा से बंधा है। संगठन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय और सहयोग सुनिश्चित करना है।
गरीबों और पीड़ितों के हक के लिए संघर्ष जारी: भोला महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष भोला महतो ने कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन हमेशा से गरीबों और पीड़ितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहा है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि तेजाब हमले जैसी घटनाओं में दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़िता को सरकारी मुआवजा दिलाने के लिए संगठन प्रयासरत रहेगा।
“न जात, न धर्म—सिर्फ मानव अधिकार”: अमरेंद्र कुमार सिंह: राष्ट्रीय सचिव अमरेंद्र कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन किसी जाति या धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि मानवता के आधार पर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी गरीबों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहेगा।

संविधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: आलोक अग्रवाल: आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि संगठन हमेशा से गरीबों के हक के लिए कार्य करता आया है और भविष्य में भी संविधान के तहत लोगों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग करता रहेगा।
महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से सम्मेलन सफल: प्रमंडलीय सचिव अजय पटेल ने कहा कि सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। खास बात यह रही कि महिलाओं की भागीदारी अधिक रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी सकारात्मक बना।
बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल: कार्यक्रम में रानी राउत, सरस्वती देवी, पूनम देवी, राधा देवी, ब्यूटी कुमारी, सुनीता देवी (महिला सेल सचिव), राज कुमार गुप्ता (नगर जदयू अध्यक्ष) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







Total views : 77737